Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुरक्षाकर्मी ने उठाए सीएम शिवराज के जूते (वीडियो)

हमें फॉलो करें सुरक्षाकर्मी ने उठाए सीएम शिवराज के जूते (वीडियो)
उज्जैन , गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (19:20 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर उस समय सुर्खियों में आ गए जब एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षाकर्मी ने उनके जूते उठा लिए। देखते ही देखते घटना का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
 
उज्जैन में बुधवार को भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग चल रहा था। इसमें हिस्सा लेने से पहले शिवराज ने जूते बाहर उतारे, फिर जैन मुनि प्रज्ञा सागर से आशीर्वाद लिया।
 
प्रशिक्षण स्थल और प्रज्ञा सागर जिस स्थान पर थे, इनके बीच ज्यादा दूरी नहीं है। लिहाजा शिवराज बिना प्रज्ञा सागर से आशीर्वाद लेने के बाद जूते पहने ही प्रशिक्षण वर्ग की ओर चल दिए। इस पर सुरक्षाकर्मी उनके जूते उठाकर साथ-साथ चलने लगा।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धोनी ने कप्तानी छोड़ने की भनक तक नहीं लगने दी...