Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनावर में तनाव, धारा 144 लागू

हमें फॉलो करें मनावर में तनाव, धारा 144 लागू
धार , बुधवार, 13 जनवरी 2016 (10:05 IST)
धार। मध्यप्रदेश के मनावर में दो गुटों में पथराव और आगजनी के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।
 
इलाके में दो समुदायों के बीच नारेबाजी और पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद गुस्साए लोगों ने यहां 4 दुकानों के साथ ही दो बसों और कई अन्य वाहनों में आग लगा दी।
 
webdunia
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया।  प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।

दरअसल, शुरुआत में पुलिस बल की कमी वजह से उपद्रवियों को खुला मैदान मिल गया। उन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी के अलावा काफी देर तक पथराव भी किया। बाद में जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। 
 
तनाव को देखते हुए इंदौर से भी अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर दिया गया है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi