Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विदिशा में विहिप नेता की हत्या, कर्फ्यू

हमें फॉलो करें विदिशा में विहिप नेता की हत्या, कर्फ्यू
, रविवार, 13 नवंबर 2016 (14:38 IST)
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिसद (विहिप) के एक नेता की हत्या के बाद हिंसक घटनाओं के चलते रविवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डीएस चौधरी ने बताया कि शनिवार को शहर के बक्सरिया मोहल्ले के समीप विहिप के नगर संयोजक दीपक कुशवाह की कुछ लोगों ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में कतिपय संगठनों के लोगों ने शहर बंद कराने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। बढ़ते तनाव के चलते कल रात को ही ऐहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। 
webdunia
उन्होंने बताया कि आज सुबह एक बार फिर शहर बंद कराने को लेकर एकत्रित भीड़ ने कुछ दुकानों में आग लगा दी। इसके बाद जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या की घटना के मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस तरह मेहनत का पैसा भी बन गया 'कालाधन'