Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्वान के दूध पर जिंदा है सफेद बाघ (वीडियो)

हमें फॉलो करें श्वान के दूध पर जिंदा है सफेद बाघ (वीडियो)
इंदौर , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (17:18 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) में एक नवजात सफेद बाघ शावक की मौत हो गई जबकि दूसरे को मादा श्वान का दूध देकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 

चिड़ियाघर की सफेद बाघिन शिवानी ने दो दिन पहले दो शावकों को जन्म दिया था। उनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर है।
 
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ उत्तम यादव ने बताया कि एक शावक ने आज सुबह दम तोड दिया, दूसरे को बचाने के प्रयास जारी हैं। 
 
उन्होंने बताया कि शिवानी ने दो दिनों पूर्व दोनों शावकों को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के बाद से उसने दोनों को अकेला छोड़ दिया। दूसरे शावक का इलाज चिड़ियाघर में जारी है। उसे बचाने के लिए लेब्राडोर मादा श्वान का दूध उसे दिया जा रहा है।
 
वन्य जीव विशेषज्ञों के मुताबिक, वन्य जीव के लिए शावक को यूं अकेला छोड़ देना सामान्य प्रकिया है। यदि उन्हें अहसास हो जाए कि शावक कमजोर है और उसका बचना असंभव है, तो वे उसे अकेला छोड़ देते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi