Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवान महावीर के 10 अनमोल वचन

हमें फॉलो करें भगवान महावीर के 10 अनमोल वचन
महावीर स्वामी अहिंसा के प्रतीक थे। उन्होंने 'जियो और जीने दो' के संदेश को अपनाया। जानिए भगवान महावीर के 10 अनमोल बचन... 



 

 
* अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है अत: हमें 'जियो और जीने दो' के संदेश पर कायम रहना चाहिए। 
 
 
webdunia


 


* प्रत्येक आत्मा स्वयं में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता। 
 

 
webdunia


 


* शांति और आत्मनियंत्रण ही सही मायने में अहिंसा है। 
 
 
webdunia


 



* हर जीवित प्राणी के प्रति दयाभाव ही अहिंसा है। घृणा से मनुष्य का विनाश होता है। 
 
 
webdunia


 


* सभी जीवित प्राणियों के प्रति सम्मान का भाव ही अहिंसा है। 
 
 
webdunia


 


* सभी मनुष्य अपने स्वयं के दोष की वजह से ही दुखी होते हैं और वे खुद अपनी गलती सुधारकर प्रसन्न हो सकते हैं। 
 
 
webdunia


 


* महावीर कहते हैं कि खुद पर विजय प्राप्त करना, लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है। 
 
 
webdunia


 


* आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने भीतर रहते हैं। वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड और आसक्ति और नफरत। 
 
 
webdunia


 


* आत्मा अकेले आती है अकेले चली जाती है, न कोई उसका साथ देता है न कोई उसका मित्र बनता है। 
 
 
webdunia


 


* महावीर हमें स्वयं से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। वे कहते हैं- स्वयं से लड़ो, बाहरी दुश्मन से क्या लड़ना? जो स्वयं पर विजय प्राप्त कर लेगा उसे आनंद की प्राप्ति होगी।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi