Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मकर संक्रांति : अनेकता में एकता का पर्व

आज भी परंपरानुसार मनाते हैं संक्रांति...

हमें फॉलो करें मकर संक्रांति : अनेकता में एकता का पर्व
FILE

भारतीयों का प्रमुख पर्व मकर संक्रांति आज भी अलग-अलग राज्यों, शहरों और गांवों में वहां की परंपराओं के अनुसार ही मनाया जा रहा है। साथ ही इसी दिन से भिन्न-भिन्न राज्यों में गंगा नदी के किनारे माघ मेला या गंगा स्नान का आयोजन किया जाता है।

कुंभ के पहले स्नान की शुरुआत भी इसी दिन हो रही है। आइए जानते हैं, कुछ इस तरह से मनाया जाता है अलग-अलग राज्यों में यह त्योहार :-

उत्तर प्रदेश - मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व कहा जाता है। सूर्य की पूजा की जाती है। चावल और दाल की खिचड़ी खाई और दान की जाती है।

* आंध्रप्रदेश - संक्रांति के नाम से तीन दिन का पर्व मनाया जाता है।

webdunia
FILE
* तमिलनाडु - किसानों के प्रमुख पर्व पोंगल के नाम से मनाया जाता है। घी में दाल-चावल की खिचड़ी पकाई और खिलाई जाती है।

* महाराष्ट्र - गजक और तिल के लड्डू खाने और भेंट करने की परंपरा है। तीळ-गुळ घ्या आणि गोड-गोड बोला कहते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।

* पश्चिम बंगाल - हुगली नदी पर गंगा सागर मेले का आयोजन किया जाता है।

* असम - भोगली बिहू के नाम से इस पर्व को मनाया जाता है।

* पंजाब - लोहड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। धूमधाम के साथ समारोहों का आयोजन किया जाता है।

* गुजरात व राजस्थान - उत्तरायण पर्व के रूप में मनाया जाता है। पतंग उत्सव का आयोजन किया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi