Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मातृत्व का आनंद कैसे उठाएं

हमें फॉलो करें मातृत्व का आनंद कैसे उठाएं
FILE

मां बनने का आनंद कैसे उठाएं

मां बनना/ मातृत्व हर महिला के लिए एक ऐसा अनुभव है जिसका उसे आनंद लेना चाहिए, क्योंकि इस प्रक्रिया में बहुत-सी खुशियां छिपी होती हैं।

मातृत्व का रास्ता एक ऐसा अनमोल अनुभव है, जो तभी आता है जब गर्व से मां बनते हैं और जिम्मेदारी से बच्चे की परवरिश करना।

कुछ तरीके जिनसे पहली बार मां बनने वाली महिला मातृत्व का आनंद ले सकती है।

webdunia
FILE


रातों की नींद को भूल जाएं :

अब जब आपके प्यार का हिस्सा आपकी गोद में है, तो समय आ गया है कि आप तैयार हो जाएं, क्योंकि करीबन हर समय आपको जागना होगा ताकि आप अपने बच्चे की आहार/ फिडिंग की जरूरतों को पूरा कर सकें। दिमागी तौर पर बच्चे के खाने और नेपी बदलने के समय के लिए तैयार रहें।


webdunia
FILE


अपने पास एक किताब रखें :

जैसा कि शुरुआती महीनों में बच्चों को ज्यादा फिड/ आहार देना होता है उस कारण अब आपको असामान्य नींद की आदत हो गई होगी। हो सकता है कि आपके बच्चे के सोने के बाद आपको एकदम नींद न आए, ऐसे में अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने से आप आराम महसूस करेंगी/ रिलेक्स कर सकती हैं।

webdunia
FILE


अपने आपको पेंपर करें :

ऐसा नहीं है कि आपको 24x7 अपने बच्चे को देखना है। जब आपका बच्चा सो रहा हो तो आपके ब्युटीशियन को घर बुलाकर हेड मसाज, फुट स्पा, मेनिक्योर, पेडिक्योर आदि करवा सकती हैं।


webdunia
FILE


अपने डॉक्टर के पास जरूर जाएं :

डिलीवरी के बाद डॉक्टर से जरूर मिलने जाते रहें। आपके शरीर में कई बदलाव आए होंगे जिसके कारण यह अनिवार्य है कि अपने नए रोल के साथ अपने स्वास्थ्य/ हेल्थ का भी ध्यान रखें।

webdunia
FILE


मातृत्व को कार्य न समझें :

परेशान न हो कि आपका बच्चा आपको देर रात जगाता है या अगर आप सुबह के 3 बजे तक जाग रही हैं उसकी फिड के लिए। आप आइसक्रीम या फिर श्रीखंड खाकर और अपने पसंदीदा सीरियल का रिपिट टेलीकास्ट देखकर आनंद ले सकती हैं।

मातृत्व का आनंद लेने के बहुत तरीके हैं और इसका आनंद लेना चाहिए, क्योंकि यह खास भावना है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi