Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4डी स्कैन से दिखती है गर्भ के शिशु की जम्हाई

हमें फॉलो करें 4डी स्कैन से दिखती है गर्भ के शिशु की जम्हाई

भाषा

WD
एक नए अध्ययन के मुताबिक अजन्मे बच्चे गर्भ में न केवल हिचकी लेते हैं बल्कि वे जम्हाई भी लेते हैं। इतना ही नहीं वे निगलते भी हैं और गर्भ में अंगड़ाई भी लेते हैं।

डरहम और लैंकस्टर यूनीवर्सिटी द्वारा 15 स्वस्थ भ्रूणों का 4डी स्कैन किया गया। जिसमें यह भी पता चला कि जम्हाई लेने की प्रक्रिया विकास की एक प्रक्रिया है जो संभवत: डॉक्टरों को भ्रूण के स्वास्थ्य के दूसरे पहलू के बारे में भी बता सके।

हालांकि कुछ शोधकर्ताओं का सुझाव है कि भ्रूण जम्हाई लेते हैं जबकि अन्य इससे असहमत हैं उनका मानना है यह सिर्फ मुंह खोलने की सामान्य क्रिया है।

नए शोध में यह साफ पता चला है कि ‘जम्हाई लेना’ और ‘जम्हाई नहीं लेना’ मुंह खोलने के अंतराल :समय: पर निर्भर करता है।

शोधकर्ताओं ने 4डी वीडियो फुटेज का प्रयोग करके बहुत नजदीक से इसकी जांच की है, जिसमें उन्होंने भ्रूण के मुंह खोलने की सभी प्रक्रियाओं का अध्ययन किया है।

webdunia
FILE
नए तरीके से विकसित मापदंड का प्रयोग करते हुए शोधकर्ताओं के समूह ने अध्ययन के दौरान भ्रूण के आधे से ज्यादा मुंह खोलने का भी आकलन किया, इसे उन्होंने जम्हाई के वर्ग में डाला।

यह अध्ययन आठ महिला और सात पुरुष भ्रूणों पर 24 से 36 सप्ताह तक गर्भावस्था के दौरान किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि 28वें सप्ताह से जम्हाई की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और लड़के या लड़कियों में जम्हाई लेने की आवृति में कोई खास अंतर नहीं है। हालांकि अभी तक जम्हाई लेने की क्रिया और महत्व का पता नहीं चल सका है।

डरहम यूनीवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. नदजा रीसलैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अध्ययन का परिणाम यह बताता है कि जम्हाई लेने की प्रक्रिया को भ्रूण के स्वास्थ के आकलन के रूप में देखा जा सकता है। हमारा अधोमुखी अध्ययन यह बताता है कि जम्हाई लेने की प्रक्रिया भ्रूण के उम्र बढ़ने के साथ घटती है।’’ यह अध्ययन प्लोज वन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi