Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'तिनका तिनका तिहाड़' लिम्का बुक में

हमें फॉलो करें 'तिनका तिनका तिहाड़' लिम्का बुक में
वर्तिका नन्दा और विमला मेहरा की किताब तिनका तिनका तिहाड़ को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट में कहा गया है कि इस किताब को अपने अनूठेपन की वजह से नेशनल रिकॉर्ड के रूप में देखा जा रहा है। 
2013 में राजकमल प्रकाशन से हिंदी और अंग्रेजी में छपी यह किताब शुरू से ही चर्चा में रही है। यह दुनिया में अपने में एक अनूठा प्रयास रहा जिसमें तिहाड़ जेल की महिला कारागार नंबर 6 में कैद महिला कैदियों को कविता लेखन के लिए प्रेरित किया गया और बाद में चार महिला कैदियों (रमा चौहान, सीमा रघुवंशी, रिया शर्मा और आरती) की कविताओं का संकलन छापा गया। इन कविताओं में मानवाधिकार, कानून, समाज और न्याय को लेकर उनकी टीस को बखूबी समझा जा सकता है। 
 
webdunia
इस किताब में छपी सभी रंगीन तस्वीरें कैदियों ने खुद ली हैं। एक विशेष अनुमति के बाद उन्हें कुछ घंटों के लिए एक कैमरा दिया गया था, जिससे वे अपनी जिंदगी की तस्वीरें खुद लें। इस किताब को छापा भी अलग ढंग से गया है। किताब को खोलने पर शब्द नहीं, सिर्फ तस्वीरें दिखाई देती हैं मानो यह तस्वीरों की किताब है।

दरअसल सारे पन्ने एक-दूसरे के साथ जोड़े गए हैं। उन्हें अलग करने पर ही मिलती है –कविता। इस किताब में कैदियों की तस्वीरों को शोवन गांधी ने लिया है और डिजाइन अभिनीत और एमिलिया का है। इस किताब का विमोचन तत्कालीन गृह मंत्री ने सुशील कुमार शिंदे ने भारत में पहली बार आयोजित आप्का कांफ्रेंस के पहले दिन विज्ञान भवन में किया था। 

कैदियों के लिए गाना : इस किताब और गाने के साथ लगातार कई प्रयोग किए गए हैं। वर्तिका नन्दा और विमला मेहरा ने पत्रकारिता और जनसंचार के विविध माध्यमों से अपराध की तरफ ध्यान दिलाने की कोशिश की है। उनका और विमला मेहरा का लिखा गाना - तिनका तिनका तिहाड़ तिहाड़ जेल का पहचान बन चुका है। इस गाने को जेल के चुनिंदा पुरुष और महिला कैदियों ने गाया है। 
 
दीवार पर तिनका : तिहाड़ की दीवार के बाहर देश की सबसे लंबी चित्रकारी की गई है जिस पर इसी किताब की प्रमुख कविता 'चारदीवारी' को उकेरा गया है।
 
डॉ. वर्तिका नन्दा एक मीडिया यात्री, सामाजिक चिंतक, लेखिका और शिक्षक हैं। मीडिया शिक्षण और मी़डिया लेखन के जरिए वे महिला अपराध के प्रति सामाजिक जागरूकता लाने में लगातार सक्रिय रही हैं। इससे पहले उनकी किताब 'थी. हूं..रहूंगी...' खासी चर्चित रही है।
  
विमला मेहरा, एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ की महानिदेशक रही हैं। इस पद को पाने वाली वे देश की दूसरी आईपीएस अधिकारी हैं। इन दिनों वे दिल्ली पुलिस में स्पेशल पुलिस कमिश्नर हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi