Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माइक्रोसाफ्ट पेश किया सस्ता लूमिया, कीमत 7,349 रुपए

हमें फॉलो करें माइक्रोसाफ्ट पेश किया सस्ता लूमिया, कीमत 7,349 रुपए
FILE
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट डिवाइस ने अपना सबसे सस्ता लूमिया स्मार्टफोन लूमिया 530 पेश किया है। इसकी कीमत 7,349 रुपए है। दो सिम वाला यह हैंडसेट कल से स्टोरों में उपलब्ध होगा।

नोकिया इंडिया के निदेशक विपणन विराल ओझा ने कहा कि सस्ता स्मार्टफोन खंड तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य रूप से युवाओं के बूते यह खंड आगे बढ़ रहा है जो अधिक फीचर्स वाला स्मार्टफोन उचित कीमत पर चाहते हैं। नोकिया इंडिया माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल्स ओवाई की अनुषंगी है।

उन्होंने कहा कि लूमिया 530 को लूमिया 520 की विरासत व सफलता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इससे माइक्रोसाफ्ट डिवाइस को इस खंड में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। अभी तक लूमिया 520 कंपनी के लूमिया पोर्टफोलियो का सबसे स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट का दाम लगभग 8,000 रुपए है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi