Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : जन्म लेती रहे बेटियां...

हमें फॉलो करें हिन्दी कविता : जन्म लेती रहे बेटियां...
webdunia

स्मृति आदित्य

मुझे अच्छी लगती है 
दूसरे या तीसरे नंबर की वे बेटियां 
जो बेटों के इंतजार में जन्म लेती है....
और जाने कितने बेटों को पीछे कर आगे बढ़ जाती है, 
बिना किसी से कोई उम्मीद या अपेक्षा किए... 
 

क्या कहीं किसी घर में 
बेटी के इंतजार में जन्मे 
बेटे कर पाते हैं यह कमाल....
अगर नहीं 
तो चाहती हूं कि 
हर बार बेटों के इंतजार में 
जन्म लेती रहें बेटियां...
पोंछ कर अपने चेहरे से 
छलकता तमाम 
अपराध बोध... 
आगे बढ़ती रहे बेटियां... 
बार-बार जन्म लेती रहे बेटियां...

 

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi