Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नासा ने इसरो से कहा 'मूंगफली जरूर बांटें'

हमें फॉलो करें नासा ने इसरो से कहा 'मूंगफली जरूर बांटें'
, शनिवार, 2 नवंबर 2013 (16:20 IST)
FILE
बेंगलुरु। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को उसके मार्स ऑर्बिट मिशन ‘मंगलयान’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

नासा ने फेसबुक के जरिए इसरो को मंगल मिशन की शुभकामनाएं दीं। मार्स ऑर्बिट मिशन 5 नवंबर को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुरू किया जाना है।

इसरो द्वारा हाल ही में शुरू किए गए मार्स ऑर्बिट मिशन के फेसबुक पेज पर शुक्रवार को नासा के जेट प्रोपल्शन लैब (जेपीएल) ने ‘लकी पीनट्स’ शीर्षक से शुभकामना दी।

इसरो के मार्स ऑर्बिट मिशन के फेसबुक पेज पर जेपीएल की ओर से मजाकिया लहजे में लिखा गया, ‘ऐसे समय में जब आप मंगल पर जाने की तैयारी में हैं, एक अहम कदम को न भूलें मूंगफली जरूर बांटें।

उल्लेखनीय है कि जेट प्रोपल्शन लैब में सफल अभियान के बाद मूंगफली बांटकर जश्न मनाने की एक पुरानी परंपरा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi