Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेल कीमतों में बढ़ोतरी फिलहाल टली

हमें फॉलो करें तेल कीमतों में बढ़ोतरी फिलहाल टली
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 1 जून 2008 (11:06 IST)
पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला एक बार फिर अगले सप्ताह तक टल गया है। केंद्र में सत्तारूढ़ संप्रग नीत सरकार का नेतृत्व इस मुद्दे पर स्पष्ट संकेत देने में विफल रहा है।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह एवं संप्रग की अध्यक्ष सोनिया गाँधी इस मुद्दे पर पर तीन बार विचार-विमर्श कर चुके हैं।

पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने गुरुवार को कहा था कि शनिवार को कैबिनेट की बैठक हो सकती है। वे आज सुबह मुंबई चले गए क्योंकि संप्रग का कोर ग्रुप कल रात इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं कर पाया। एक जानकार ने कहा है कि इस सप्ताह किसी कार्रवाई की अपेक्षा मत करिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi