Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एनडीटीवी प्रतिबंध मामले की सुनवाई 5 दिसंबर तक स्थगित

हमें फॉलो करें एनडीटीवी प्रतिबंध मामले की सुनवाई 5 दिसंबर तक स्थगित
, मंगलवार, 8 नवंबर 2016 (15:25 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने एनडीटीवी इंडिया के प्रसारण पर एक दिन के प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका की सुनावाई 5 दिसंबर तक के लिए मंगलवार को स्थगित कर दी।

एनडीटीवी इंडिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता फली एस. नरीमन ने न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ को बताया कि केंद्र सरकार ने खुद ही अपने फैसले पर रोक लगा दी है। ऐसी स्थिति में मामले की सुनवाई स्थगित कर दी जानी चाहिए। इस पर खंडपीठ ने भी हामी भरी और कहा कि उसे भी समाचार माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई 5 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी निबंध : पंडित जवाहरलाल नेहरू