Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केएस सुदर्शन का अंतिम संस्कार

हमें फॉलो करें केएस सुदर्शन का अंतिम संस्कार
नागपुर , रविवार, 16 सितम्बर 2012 (19:09 IST)
FILE
पूर्व संघ प्रमुख केएस सुदर्शन का रविवार को यहां पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनका शनिवार को रायपुर में निधन हो गया था।

बेंगलुरु से यहां आए सुदर्शन के छोटे भाई केएस रमेश ने मुखाग्नि दी। संघ के पूर्व प्रमुख के पार्थिव शरीर को कल शाम छत्तीसगढ़ के रायपुर से यहां लाकर लोगों के दर्शन के लिए संघ संस्थापक केशव बलीराम हेडगेवर के स्मारक ‘स्मृति मंदिर’ के महर्षि व्यास हॉल में रखा गया था।

संघ के कुछ कार्यकर्ता उनके पार्थिव शरीर को एक रथ से अंतिम संस्कार के लिए रेशमीबाग से गंगा बाई घाट ले गए।

सरसंघचालक मोहन भागवत, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह, गोपीनाथ मुंडे, अनंत कुमार और अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (गुजरात), शिवराजसिंह चौहान (मध्यप्रदेश), जगदीश शेट्टार (कर्नाटक), डॉ. रमनसिंह (छत्तीसगढ़) भी इस मौके पर मौजूद थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi