Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जगजीत सिंह अब भी गूगल सर्च में टॉप पर

हमें फॉलो करें जगजीत सिंह अब भी गूगल सर्च में टॉप पर
नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013 (21:05 IST)
FILE
दिग्गज गजल गायक जगजीत सिंह के निधन के एक साल से अधिक समय बाद भी प्रशंसकों के चहेते बने हुए हैं और वे इंटरनेट पर खोजे गए गजल गायकों की सूची में शीर्ष पर हैं।

‘गूगल सर्च ट्रेंडस’ के अनुसार, जगजीत सिंह इस श्रेणी के लोकप्रिय गायकों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं। जगजीत सिंह की कल 72वीं जयन्ती है। भारत में लुधियाना, भोपाल और इंदौर में जगजीत को लेकर सवालों को सबसे ज्यादा खोजा गया।

भारत में ऑनलाइन लोकप्रियता के मामले में पंकज उधास दूसरे स्थान पर हैं जबकि वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान गुलाम अली ने हासिल किया। वैश्विक स्तर पर पांच शीर्ष गजल गायक जगजीत सिंह, गुलाम अली, मेहंदी हसन, पंकज उधास और तलत अजीज हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi