Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तारा शाहदेव केस में अब सामने आया काजी...

हमें फॉलो करें तारा शाहदेव केस में अब सामने आया काजी...
नई दिल्ली , शनिवार, 30 अगस्त 2014 (10:32 IST)
TV
नई दिल्ली। रांची के तारा शाहदेव केस में झारखंड सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश करने का तारा को आश्‍वसन दिया है। तारा शाहदेव ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने तारा शाहदेव से हुई मुलाकात के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश करने का फैसला किया।

इसी बीच रांची में तारा शाहदेव से मिलने उनके घर एसएसपी प्रभात कुमार पहुंचे। करीब 15 मिनट की मुलाकात में केस में हरसंभव मदद का आश्वान दिया।

उधर, इस केस एक नया खुलासा हुआ है वह यह कि तारा का निकाह करवाने वाले काजी जान मोहम्मद सामने आ गए हैं। काजी जान मोहम्मद ने कहा है कि उन्हें रमजान के महीने में निकाह करवाने के लिए बुलाया गया था। काजी ने कहा कि निकाह के वक्त मुझे कुछ खटका तो मैंने रंजीत उर्फ रकीबुल से धर्मपरिवर्तन का कागज देने के बाद ही निकाह के कागज देने की बात कही थी।

तारा शाहदेव से 7 जुलाई को रंजीत की शादी हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। इस मामले में कथित धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी रंजीत कोहली को रांची कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi