Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं घटेगा सोने पर सीमा शुल्क

हमें फॉलो करें नहीं घटेगा सोने पर सीमा शुल्क
नई दिल्ली , शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (17:37 IST)
FILE
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पिछले कुछ सालों से सोने के आयात में कमी आई है और इस समय सोने पर सीमा शुल्क घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमन ने सदन में सदस्यों के सवालों के लिखित जवाब में यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद का 4 प्रतिशत से अधिक रहने के बाद भारत का चालू खाता घाटा 2013-14 में तेजी से कम होकर जीडीपी का 1.7 फीसदी रह गया है।

उन्होंने बताया कि जवाहरातों के निर्यात को बढ़ाने के लिए इस समय सोने पर सीमा शुल्क घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पिछले 3 सालों में सोने के आयात में कमी आने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 में 9,18,805.02 किलोग्राम सोने का आयात किया जिसका मूल्य 2,28,666.96 करोड़ रुपए था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के दौरान 2,45,862.32 करोड़ रुपए मूल्य का 8,45,018.46 किलोग्राम सोने का आयात किया गया। वर्ष 2013-14 में इसमें और गिरावट आई तथा 638370.67 किलोग्राम सोना आयात किया गया जिसका मूल्य 160962.56 करोड़ रुपए था।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में जून 2014 तक 2,21,278.83 किग्रा सोना आयात हुआ। इसकी कीमत 54,791.95 करोड़ रुपए थी। वर्ष 2011-12 में सोने की तस्करी के 500 मामलों में 169.06 किग्रा सोना जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य 43.21 करोड़ रुपए था।

इसी प्रकार वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 (जून 2014 तक) में क्रमश: 86,92,441 और 1266 तस्करी मामलों में क्रमश: 1,29,860.20 और 354.07 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त किया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi