Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नौ रेलों की गति 160-200 किमी प्रति घंटे की होगी

हमें फॉलो करें नौ रेलों की गति 160-200 किमी प्रति घंटे की होगी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (20:03 IST)
FILE
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे ने यात्री गाड़ियों की गति बढ़ाकर 160 से 200 किमी प्रति घंटा करने के लिए के लिए नौ गलियारों की शिनाख्त की है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि ये गलियारे या मार्ग दिल्ली-आगरा, दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-कानपुर, नागपुर-बिलासपुर, मैसूर-बेंगलूर-चेन्नई, मुंबई-गोवा, मुंबई-अहमदाबाद, चेन्नई-हैदराबाद और नागपुर-सिकंदराबाद हैं।

नई दिल्ली से आगरा और वापसी के बीच 160 किमी प्रति घंटे तक की अधिकतम गति के लिए शताब्दी और इसी तरह की ट्रेनों के लिए परीक्षण का काम इस वर्ष 3 जुलाई को किया गया जिसमें एक खास गति पर ट्रैक की दुरुस्तगी का आकलन किया गया और इसे 160 किमी प्रति घंटे की गति के लिए सफल पाया गया।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से आगरा कैंट और आगरा कैंट से नई दिल्ली के लिए परीक्षण ट्रेन चलाने में क्रमश: 102 मिनट और 105 मिनट लगे। परीक्षण के दौरान सुरक्षा, रालिंग स्टॉक तथा ट्रैक, ब्रिज, सिग्नल, ऊपर के उपकरणों जैसे अन्य तकनीकी उप प्रणाली संबंधित तकनीकी पहलुओं की जांच की गई और इन्हें दुरस्त पाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi