Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुणे के ओशो आश्रम में गया था हेडली

हमें फॉलो करें पुणे के ओशो आश्रम में गया था हेडली
पुणे , मंगलवार, 17 नवंबर 2009 (12:44 IST)
संदिग्ध अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली ने वर्ष 2008-09 के बीच दो बार यहाँ ओशो आश्रम का दौरा किया था।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) रवीन्द्र सेनगाँवकर ने बताया हेडली जून 2008 में एक दिन के लिए शहर में रुका और आश्रम का दौरा किया, जहाँ विदेशी अक्सर आते रहते हैं। आश्रम अधिकारियों के अनुसार हेडली ने ध्यान के लिए कोरेगाँव पार्क स्थित आश्रम का दौरा किया था।

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाले हेडली के बारे में माना जाता है कि वह बिजनेस वीजा पर पुणे आया और बाद में मुंबई के लिए निकल गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जाँच के सिलसिले में पिछले दिनों यहाँ आई नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को हेडली के यहाँ के दौरे के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

ओशो आश्रम की प्रवक्ता अमृत साधना ने बताया कि आश्रम सभी के लिए खुला है और ध्यान के लिए हजारों लोग यहाँ आते हैंउन्होंने कहा यह संभव है कि हेडली यहाँ आया हो। जाँच में हम पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi