Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व सेनाध्यक्ष जोगिंदरसिंह अरुणाचल के राज्यपाल बने

हमें फॉलो करें पूर्व सेनाध्यक्ष जोगिंदरसिंह अरुणाचल के राज्यपाल बने
इटानगर (वार्ता) , रविवार, 27 जनवरी 2008 (14:23 IST)
पूर्व सेना प्रमुख जोगिंदर जसवंतसिंह ने रविवार को यहाँ अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।

गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्ती चालमेश्वर ने सुबह राजभवन के दरबार हाल में एक सादे समारोह में जनरल सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री दोरजी खांडू, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधायक और पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जनरल सिंह का जन्म 17 सितंबर, 1945 को भावलपुर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वह देश के प्रथम सिख सेना प्रमुख थे। जनरल सिंह 31 जनवरी, 2005 से 30 सितंबर 2007 तक सेना प्रमुख रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi