Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल हुआ सस्ता, बढ़े डीजल के दाम

हमें फॉलो करें पेट्रोल हुआ सस्ता, बढ़े डीजल के दाम
नई दिल्ली , बुधवार, 13 अगस्त 2014 (00:05 IST)
FILE
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरने का असर भारत पर भी हुआ। यही कारण है कि पेट्रोल की कीमतें 1 रुपए 9 पैसे प्रति लीटर कम हो गई। साथ ही डीजल के दाम में भी परिवर्तन देखने को मिला। डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन आधी रात से लागू हो गया। डीजल के दाम में मासिक बढ़ोतरी जारी रखते हुए दाम 50 पैसे बढ़ा दिए, ऐसा कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए किया गया है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम घटे हैं। डॉलर के मुकाबले-रुपए की विनिमय दर में भी हल्का सुधार रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.60 रुपए से घटकर 72.51 रुपए लीटर हो गया। दूसरी तरफ, डीजल का दाम दिल्ली में 57.84 से बढ़कर 58.40 रुपए लीटर हो गया। डीजल के थोक उपभोक्ताओं को डीजल की बिक्री बाजार मूल्य पर की जाती है इसलिए उनके लिए डीजल 72 पैसे लीटर सस्ता किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस के दाम में भी कुछ कमी आई है। परिणामस्वरूप बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर (14.2 किलो) का दाम 2.50 रुपए घट गया। इसी तरह व्यावसायिक उपयोग के एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) का दाम भी 4.00 रुपए कम हुआ है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi