Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मनमोहन ने इस तरह किया जगजीत सिंह को याद

हमें फॉलो करें मनमोहन ने इस तरह किया जगजीत सिंह को याद
नई दिल्ली , शनिवार, 8 फ़रवरी 2014 (16:25 IST)
FILE
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह की याद में एक डाक टिकट जारी करते हुए शनिवार को कहा कि वे एक अनूठे कलाकार थे और उनके गीत लोगों पर असर डालते रहेंगे।

मनमोहन ने कहा कि हमारे देश के संगीत इतिहास में जगजीत सिंह का खास मुकाम है। वे आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी जादुई आवाज और संगीत हम पर हमेशा असर डालते रहेंगे। सिंह का निधन अक्टूबर 2011 में हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जगजीत सिंह ने शास्त्रीय, धार्मिक और लोकगीत भी गाए, लेकिन शायद उन्हें गजल गाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाएगा।

मनमोहन ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भारत में गजल गायन की जो शैली अपनाई उसने देश में इस कला को एक नया जीवन दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जगजीत सिंह ने गजल गायकी में पश्चिमी वाद्य यंत्रों का तजुर्बा किया और इसमें उनकी पत्नी चित्रा का पूरा समर्थन मिला।

मनमोहन ने कहा कि जगजीत सिंह जैसे कलाकार सैकड़ों साल में एक बार ही पैदा होते हैं। वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गीत हमेशा हमारे दिलों को छूते रहेंगे और मैं उनकी याद में डाक टिकट जारी करने पर डाक विभाग को मुबारकबाद देता हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi