Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनाथ ने शिवराज को हटाने से किया इंकार

हमें फॉलो करें राजनाथ ने शिवराज को हटाने से किया इंकार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 जून 2014 (23:15 IST)
FILE
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) घोटाला मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके पद से हटाए जाने की संभावना से इंकार करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस मामले की उच्च न्यायालय के देखरेख में जांच पहले ही हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता। उनसे सवाल किया गया था कि क्या मुख्यमंत्री पद से चौहान को हटाया जा सकता है?

शिवराज के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों पर पीईबी घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विभिन्न सरकारी नौकरियों की भर्ती में और पूर्व मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली हुई है।

सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय निर्देशित जांच पहले ही शुरू हो गई है। ऐसे में (मुख्यमंत्री को हटाने का) सवाल ही पैदा नहीं होता। मुख्यमंत्री ने भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्र के खिलाफ मानहानि का मामला भी दाखिल किया है।

यह मामला 2013 में सामने आया था और मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष कार्य बल इसकी जांच कर रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi