Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रैंप पर थोड़े नर्वस थे रणवीर

हमें फॉलो करें रैंप पर थोड़े नर्वस थे रणवीर
नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (18:15 IST)
Girish Srivastava
WD
युवा दिलों की धड़कन रणवीर कपूर विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में फैशन डिजाइनर रोहित बल के शो में सबके आकर्षण का केंद्र बन गए लेकिन अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ रैंप पर चलते समय बॉलीवुड का यह सितारा थोड़ा नर्वस था।

रणवीर ने कहा‘कैटरीना जैसी वरिष्ठ मॉडल के साथ मंच पर चलते हुए मैं जरा नर्वस था। रैंप पर उनके साथ चलने का विचार जब भी आता, मैं सोच कर थोड़ा उलझ जाता। लेकिन कैटरीना मुझे बेहद खूबसूरती से मंच पर ले गईं और मुझे अपने साथ सहजता का अहसास कराया।’

रणवीर छह नवंबर को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ के प्रचार प्रसार के लिए आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना भी हैं।

रोहित बल के शो में रणवीर क्रीम रंग का शेरवानीनुमा कोट और पायजामा पहने नजर आए। कैटरीना ने इसी रंग का ट्यूनिक पहना था।

अन्य मॉडलों मुजामिल इब्राहिम,कैरोल ग्रेशियस,जेसी रंधावा,नयनिका चटर्जी और लीजा हेडन ने भी रोहित बल के शो में जलवे बिखेरे।

रोहित ने कहा कि फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में हुआ उनका शो‘एग्जोटिक इंडिया’पर आधारित था जिसमें देश की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई गई। उन्होंने कहा‘मेरे कलेक्शन में सुनहरी चिड़िया और सुनहरे मोर पर महत्व दिया गया था। ब्रिटिश काल में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। कलेक्शन का नाम ‘यासास’ रखा गया। कभी भारत को उसकी उत्कृष्टता और वैभव के लिए ‘यासास’ भी कहा जाता था।’

कैटरीना ने रोहित के कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा‘रोहित हमेशा से नवोन्मेषी रहे हैं और कुछ न कुछ नया करते हैं। जुनून,निडरता और रचनात्मकता से उन्हें दर्शकों की भरपूर तालियां मिलती हैं।'

‘अजब प्रेम की गजब कहानी’फिल्म के बारे में बॉलीवुड की इस खूबसूरत अदाकारा ने कहा कि प्यार ‘गजब’ नहीं बल्कि ‘अजब’होता है। उन्होंने कहा‘बाहरी लोगों को भले ही यह सामान्य लगे लेकिन एक दूसरे से प्यार करने वाले दो लोगों के लिए यह ‘गजब’ होता है।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi