Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'वेबदुनिया' का पता अब देवनागरी में

हमें फॉलो करें 'वेबदुनिया' का पता अब देवनागरी में
नई दिल्ली। विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम का यूआरएल (URL) पता अब देवनागरी लिपि में भी टाइप किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 21 अगस्त से ही देवनागरी डोमेन देने की शुरुआत की है।

गत पन्द्रह वर्षों से हिन्दी का परचम बुलंद करने वाले दुनिया के पहले हिन्दी पोर्टल के पाठकों के लिए यह समाचार काफी उत्साहजनक है क्योंकि अपनी मातृभाषा हिन्दी से प्रेम करने वालों के लिए हिन्दी में यूआरएल टाइप करना निश्चित ही एक रोमांचक अनुभूति है। साथ ही देसी डोमेन की शुरुआत को करोड़ों की इंटरनेट आबादी वाले भारत में वेब क्रांति के नए चरण की शुरुआत माना जा सकता है।
WD

वेबदुनिया के हिन्दी डोमेन के रजिस्टर होने के बाद अब वेबदुनिया के पाठक www.webdunia.com के साथ ही www.वेबदुनिया.com यूआरएल टाइप कर इस वेबदुनिया को खोल सकते हैं। हालाँकि अभी लंबी दूरी तय की जानी है। पता देवनागरी में लिखा और ढूंढा जा सकेगा, लेकिन डेटा सर्वर पर इसकी पहचान अंग्रेज़ी वर्णों से ही होगी, जैसा कि अन्य भाषाओं के लिए भी लागू है। फिर भी ये रोमांचित करने वाला पल तो है ही। देवनागरी के जानकार और प्रेमियों के लिए ये ख़ुशी का अवसर है।

ऐसा माना जा रहा है कि निकट भविष्य में यह सुविधा भारत की अन्य भाषाओं में भी मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में यह सुविधा अंग्रेजी के अलावा रूसी, अरबी, जापानी, चीनी समेत कुछ अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi