Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैदिक ने नरेंद्र मोदी के अंग्रेजी ज्ञान पर उठाया सवाल (वीडियो)

हमें फॉलो करें वैदिक ने नरेंद्र मोदी के अंग्रेजी ज्ञान पर उठाया सवाल (वीडियो)
FILE
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर वेदप्रताप वैदिक का कहना है कि नरेंद्र मोदी सरकार नौकरशाहों से घिरी हुई है। नौकरशाह खाए-पिये हैं और सरकार की छाती पर सवार हैं।

डॉक्टर वैदिक ने नरेंद्र मोदी के भाषण के संबंध में कहा कि कितने लोग मैक इन इंडिया का मतलब समझते हैं। डॉ. वैदिक ने संकेतों में मोदी के अंग्रेजी ज्ञान पर भी टिप्पणी की।

डॉक्टर वैदिक ने वेबदुनिया के संपादक जयदीप कर्णिक से विशेष बातचीत में कहा कि सरकार और नौकरशाही दोनों मिलकर शासन चलाते हैं, लेकिन इस सरकार को नेताओं से अधिक पुराने अफसर चला रहे हैं।

वैदिक ने मोदी के हिन्दी में दिए भाषणों के संदर्भ में मोदी के अंग्रेजी ज्ञान पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषा जानने के बावजूद अंग्रेजी में भाषण न देने में और अंग्रेजी भाषा नहीं आने पर उसमें भाषण नहीं देने में अंतर है।

देखिए वीडियो


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi