Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में 50 मछुआरे घायल

हमें फॉलो करें श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले में 50 मछुआरे घायल
रामेश्वरम , गुरुवार, 27 मार्च 2014 (14:16 IST)
FILE
रामेश्वरम। कटचाथीवू द्वीप से परे श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने गुरुवार तड़के हवा में गोलियां चलाने के बाद रामेश्वरम के मछुआरों पर पत्थरों एवं बोतलों से कथित रूप से हमला किया जिससे 50 मछुआरे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने 30 नौकाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और मछलियां पकड़ने के जाल काट दिए।

इस दौरान घटनास्थल से भागने की जल्दी में एक नौका दूसरी नौका से टकराकर डूब गई। हालांकि नौका पर सवार पांच मछुआरों को अन्य मछुआरों ने बचा लिया।

पुलिस ने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने 19 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और इसके बाद उन्हें उनकी नौकाओं के साथ मन्नार ले जाया गया है।

सभी घायलों को यहां निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल हुए ये मछुआरे 2000 मछुआरों के उस समूह का हिस्सा थे जो कल रात 400 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में मछलियां पकड़ने गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi