Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साईं की आड़ में मुसलमान को थोपने की कोशिश...

हमें फॉलो करें साईं की आड़ में मुसलमान को थोपने की कोशिश...
FILE
नई दिल्ली। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने एक बार फिर साईं बाबा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि साईं की आड़ में हिन्दू समुदाय पर एक मुसलमान को थोपा जा रहा है।

सांई बाबा की असली कहानी का खुलासा
साईं बाबा का असली नाम जानिए...

एबीपी न्यूज पर एक साक्षात्कार में स्वरूपानंद ने कहा कि वे साईं की पूजा न किए जाने संबंधी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि शिर्डी के साईं भगवान नहीं हैं। इस मामले में एक अरब हिन्दुओं को भ्रमित किया जा रहा है। उनकी भावनाएं आहत की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शंकराचार्य ने कहा था कि साईं बाबा की पूजा नहीं की जानी चाहिए। वे भगवान नहीं हैं, न ही उनके मंदिर बनाए जाने चाहिए।

साईं बाबा के बारे में और क्या बोले शंकराचार्य... पढ़ें अगले पेज पर...


webdunia
FILE
शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा कि साईं मुसलमान थे और उनके रूप में हिन्दु समुदाय पर एक मुसलमान को थोपा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि साईं हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं तो फिर वहां कोई मुसलमान क्यों नहीं जाता।

इस महिला के शरीर में आते हैं साईं बाबा, वीडियो

उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को साईं के बारे में अपने भ्रम दूर करना चाहिए। साईं हिन्दुओं के अवतार नहीं हैं। शंकराचार्य ने कहा कि भगवान की भक्ति की जानी चाहिए, इंसान की नहीं। जब उनसे पूछा गया कि देश के बड़े नेता और बॉलीवुड के सितारे साईं भक्त हैं तो उन्होंने कहा कि जब सबको हकीकत के बारे में पता चलेगा तो कोई नहीं जाएगा।

साईं ट्रस्ट के बारे में क्या बोले शंकराचार्य... पढ़ें अगले पेज पर...


स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि साईं ट्रस्ट में ज्यादातर लोग जैन हैं। उन्होंने जैन समुदाय पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यदि साईं अवतार हैं तो जैन क्यों नहीं उन्हें अपना 25वां तीर्थंकर मानते हैं।

श्री साईं चालीसा
शिर्डी के श्री साँई बाबा मंदिर का वीडियो

जब उनसे साईं ट्रस्ट को चुनौती देने के बारे में पूछा गया कि इस बारे में तर्क वितर्क और चुनौती की जरूरत नहीं हैं। यदि उनको लगता है कि तो वे मेरे पास शंका समाधान के लिए आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी शंकराचार्य ने कहा कि साईं बाबा के नाम से पैसे बनाने का काम किया जा रहा है।

राम मंदिर के बारे में क्या बोले शंकराचार्य ... पढ़ें अगले पेज पर...


अयोध्या में राम मंदिर बनाने के सवाल पर शंकराचार्य स्वरूपानंद ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में निश्चित ही मंदिर बनना चाहिए। हालांकि अभी यह मामला अदालत में चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नरेन्द्र मोदी इस मामले में आगे आते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

राम हैं भारत की आत्मा

उल्लेखनीय है कि इन्हीं शंकराचार्य ने कुछ समय पहले नरेन्द्र मोदी को हिन्दुत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया था। इसके साथ ही जबलपुर में एक पत्रकार द्वारा मोदी से जुड़ा सवाल पूछने पर शंकराचार्य ने पत्रकार को चांटा मार दिया था। इन शंकराचार्य पर कांग्रेस समर्थक होने के आरोप भी लगते रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi