Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेना प्रमुख बोले, भारतीय सेना में कोई कमी नहीं...

हमें फॉलो करें सेना प्रमुख बोले, भारतीय सेना में कोई कमी नहीं...
द्रास , शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (12:56 IST)
FILE
द्रास (जम्मू-कश्मीर)। निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भारतीय सैन्य बल चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

जनरल सिंह ने कहा कि सेना प्रमुख के तौर मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि आपकी सेना सीमा पर तैनात है और उसके पास देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की क्षमता है। सेना प्रमुख कारगिल विजय दिवस की 15वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि मैं 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहा हूं और ऐसे में यहां आने और पुष्प अर्पित करने से बेहतर भला विदा लेने का दूसरा तरीक का क्या हो सकता था।

यह पूछे जाने पर कि कारगिल युद्ध के बाद से सेना की कमियों के संदर्भ में चीजें बदल गई हैं? तो उन्होंने कहा कि हां, चीजें बदली हैं। आपको बताना चाहता हूं कि सभी सेनाओं में कमियां होती हैं। सिर्फ भारतीय सेना में कमियां नहीं हैं।

सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि परंतु चीजें सुधर रही हैं। मौजूदा सरकार यह सुनिश्चित करने को पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि हमारी जरूरतें पूरी हों। हमारी कमियां दूर हों। इसलिए मैं भरोसा दिलाता हूं कि आपकी सेना चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं आपको निजी तौर पर इसकी गारंटी देता हूं।

एक सवाल के जवाब में जनरल सिंह ने कहा कि 1999 में हुए कारगिल युद्ध के बाद से एक सैनिक के जीवन में काफी सुधार आया है।

उन्होंने कहा कि काफी अलग तरीके से कई गुना सुधार हुआ है। सिंह ने कहा कि सुरक्षा जरूरतों से जुड़ी सैन्य बल की आकांक्षाओं को सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है। आपको भरोसा दिलाता हूं कि मौजूदा सरकार हमारे सैनिकों की आकांक्षाओं का पूरा होना सुनिश्चित करने के लिए निश्चित तौर पर प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन के बारे में सेना प्रमुख ने कहा कि जैसा आप अच्छी तरह जानते हैं कि इस तरह की गोलीबारी होती रही है और इस तरह की चीजें हर महीने एवं हर साल हो रही हैं, लेकिन आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके सैनिक जब कभी जरूरत होती है तो जरूरी कार्रवाई करते हैं।

कारगिल युद्ध में शामिल रहे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर जनरल सिंह ने कहा कि वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पहले से कार्यक्रम रहे होंगे।

उन्होंने कहा कि देखिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह संभव है कि वे विदेश में हों, वे व्यस्त हों। उनके पहले से कार्यक्रम तय हों। परंतु आपको भरोसा दिलाता हूं कि इस मकसद के प्रति हर अधिकारी प्रतिबद्ध है।

जनरल सिंह ने युद्ध में अपने बहादुर पतियों को खोने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उन्हें उपहार दिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi