Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हाफिज-वैदिक मुलाकात का भारत को पता था

पाकिस्तानी पत्रकार शिराजी का दावा...

हमें फॉलो करें हाफिज-वैदिक मुलाकात का भारत को पता था
नई दिल्ली , मंगलवार, 15 जुलाई 2014 (16:38 IST)
नई दिल्ली। कुख्यात आतंकवादी सरगना हाफिज मोहम्मद सईद से पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक की मुलाकात के बारे में भारत सरकार को पता था।
TWITTER

यह दावा किया है पाकिस्तान के पत्रकार इफ्तिखार शिराजी ने। डॉन न्यूज चैनल के पत्रकार शिराजी ने कहा कि भारत सरकार को इस मुलाकात की पूरी जानकारी थी। बिना जानकारी के यह मुलाकात हो ही नहीं सकती थी। शिराजी के मुताबिक भारतीय उच्चायोग ने वैदिक के लिए डिनर भी रखा था। अत: इस मुलाकात की जानकारी भारतीय उच्चायोग को अवश्य रही होगी। शिराजी ने वैदिक का इंटरव्यू भी लिया था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने स्पष्ट रूप से इनकार किया है कि इस मुलाकात में सरकार की कोई भूमिका है। साथ ही स्वयं वैदिक ने भी कहा है कि हाफिज सईद से उनकी मुलाकात व्यक्तिगत थी। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी कहा है कि सरकार की मदद के बिना वैदिक हाफिज सईद से नहीं मिल सकते थे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi