Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैंकाक करेंगे रहमान के साथ कार्यक्रम

हमें फॉलो करें हैंकाक करेंगे रहमान के साथ कार्यक्रम
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 18 फ़रवरी 2009 (15:04 IST)
जाज पियानो वादक हेरबी हैंकाक अब इस महीने के अंत में चेन्नई में संगीतकार एआर रहमान के साथ कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे हैं। वे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ 11 दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। उनके साथ मार्टिन लूथर किंग तृतीय भी हैं।

हैंकाक अहिंसा पर रहमान द्वारा तैयार किए गए विशेष गीत पर अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत से प्यार करता हूँ। इसमें विभिन्न संस्कृतियों के प्रभाव का संगम है। स्लमडॉग मिलियनेयर में एआर रहमान ने संगीत दिया है।

शिकागो के इस पियानो वादक ने हालाँकि स्लमडॉग मिलेयनेयर नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे 24 फरवरी को चेन्नई में रहमान के साथ कार्यक्रम करने की तैयारी कर रहे हैं। हैंकाक को 12 बार ग्रेमी पुरस्कार मिल चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi