Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2,200 स्क्रीनों में प्रदर्शित होगी रावण

हमें फॉलो करें 2,200 स्क्रीनों में प्रदर्शित होगी रावण
मुंबई , गुरुवार, 17 जून 2010 (18:22 IST)
WD
मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रावण' कल दुनिया भर की लगभग 2,200 स्क्रीनों में प्रदर्शित होगी। तीन भाषाओं में बनी फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और तमिल सुपर स्टार विक्रम ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज के साथ मिल कर रावण बनाने वाली रिलायंस बिग पिक्चर्स ने बताया कि रावण पहली ऐसी भारतीय फिल्म है, जो एक साथ तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित हो रही है।

रिलायंस बिग पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव लांबा ने बताया कि फिल्म का हिंदी संस्करण भारत की लगभग 1,250 स्क्रीनों और लगभग 35 देशों की 325 स्क्रीनों में प्रदर्शित होगा।

इन देशों में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, फ्रांस, हांगकांग, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

फिल्म का तमिल संस्करण भारत की 225 स्क्रीनों और विदेशों की लगभग 150 स्क्रीनों में प्रदर्शित होगा। वहीं तेलुगू संस्करण भारत की 215 स्क्रीनों और विदेशों की 25 स्क्रीनों में दिखाया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi