Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार युद्धक पोत पर 2 अधिकारियों की तैनाती

हमें फॉलो करें महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार युद्धक पोत पर 2 अधिकारियों की तैनाती
, सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (16:10 IST)
कोच्चि। भारत की 2 महिलाओं सैन्य अधिकारियों को जंगी जहाज पर तैनाती का पहली बार मौका मिला है। ये महिला अधिकारी हैं सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह।
 
इन दोनों महिला अधिकारियों को 'ऑब्‍जर्वर्स' (एयरबोर्न टैक्‍टीशियंस) के रूप में चुना गया है। दोनों ही जंगी जहाज के डेक पर काम करने वाली नौसेना की पहली महिला अधिकारी होंगी। रीति और कुमदनी को 17 अधिकारियों में से चुना गया है। सभी को इसके लिए खास ट्रेनिंग दी गई थी। 
 
अब तक महिलाओं की एंट्री फिक्‍स्‍ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित थी, जो कि समुद्र तटों के पास ही टेकऑफ और लैंड करते थे। इस मौके पर अधिकारियों को सम्मानित करते हुए चीफ स्‍टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल ऐंटनी जॉर्ज ने कहा कि यह बहुत ही खास मौका है, जब पहली बार महिलाएं हेलीकॉप्टर ऑपरेशंस में ट्रेंड होकर युद्धक पोत पर तैनात होने जा रही हैं। (Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 सांसदों के निलंबन पर बोलीं ममता बनर्जी, निरंकुश मानसिकता वाली सरकार