Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अग्नि मिसाइल 5 का सफल परीक्षण

हमें फॉलो करें अग्नि मिसाइल 5 का सफल परीक्षण
, शनिवार, 31 जनवरी 2015 (09:05 IST)
भारत ने अग्नि मिसाइल 5 का सफल परीक्षण कर लिया है। यह भारत के लिए बड़ी कामयाबी है। अग्नि मिसाइल पूरी तरह भारत में बनी है। अग्नि 5 पांच हजार से ज्यादा दूरी तक मार कर सकता है। अग्नि 5 को डीआरडीओ ने 4 साल में बनाया है। 
यह अग्नि 5 का तीसरा लांच था। 20 मिनट में 5 हजार किमी मार करने में सक्षम। बुलैट यह 1 टन हथियार ले जाने में सक्षम है। इसे एक बार छोड़ने के बाद रोका नहीं जा सकता है। 
 
इसकी लागत 50 करोड़ है और 50 टन वजन है। इसे प्रधानमंत्री के सीधे आदेश से दागा जा सकता है। अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल है। भारत के अलावा अमेरिका, रूस, फ्रांस, चीन के पास ही ऐसी मिसाइल मौजूद है। 19 अप्रैल 2012 को सफल परीक्षण हुआ था। इसे सुबह 8.05 पांच मिनट पर दागा गया। यह सही निशाने पर जाकर लगा है। इसे किसी भी हाईवे से खड़ा होकर सड़क से दागा जा सकता है। इस मिसाइल की हद में चीन और योरप के सभी ठिकाने हद में आ गए हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi