Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में एयर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग

हमें फॉलो करें दिल्ली में एयर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग
, मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (20:33 IST)
नई दिल्ली। कोच्चि जा रहा एयर इंडिया का विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद यहां एक आपात स्थिति में उतरने के लिए बाध्य हुआ क्योंकि इंजीनियरों ने लैंडिंग गियर से पिन नहीं हटाए थे। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि दो इंजीनियरों के गत सुबह पिन हटाना ‘भूल’ जाने के बाद जांच होने तक उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया है।
एआई 933 दिल्ली-कोचिन-दुबई विमान ने 234 यात्रियों के साथ कल सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यद्यपि 40 मिनट बाद ही विमान वापस लौटने और आपात लैंडिंग करने के लिए बाध्य हुआ क्योंकि पायलट पहियों को वापस नहीं मोड़ पाया।
 
विमान के वापस लौटने पर यह पाया गया कि लैंडिंग गियर से पिन नहीं हटाए गए हैं। अंतत: विमान ने चार घंटे और दो मिनट के विलंब के साथ सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर दोबारा उड़ान भरी। गियर पिन विमान के जमीन पर रहने के दौरान लैंडिंग गियर को दुर्घटनावश मुड़ने से रोकते हैं। यद्यपि उड़ान भरने से पहले उन्हें नहीं हटाया गया तो पायलट विमान के हवा में रहने के दौरान पहियों को वापस नहीं मोड़ सकता। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चार धाम यात्रा के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां