Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एयर इंडिया ने नेपाल के लिए उड़ानें बहाल की

हमें फॉलो करें एयर इंडिया ने नेपाल के लिए उड़ानें बहाल की
नई दिल्ली , रविवार, 26 अप्रैल 2015 (10:35 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने रविवार को सवेरे दिल्ली और कोलकाता से एक-एक उड़ानों के साथ भूकंप प्रभावित नेपाल के लिए सेवा बहाल कर दी।
 
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि 118 और 45 यात्री के साथ दोनों विमानों ने सुबह में करीब 7.30 बजे उड़ान भरी।
 
एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी से रोजाना दो सेवाओं के साथ काठमांडू के लिए 3 सेवाओं का संचालन करती है। कोलकाता-काठमांडू-कोलकाता उड़ान का सप्ताह में 4 बार संचालन होता है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित उड़ानों के जरिए राहत सामग्री के साथ एयर इंडिया नई दिल्ली और कोलकाता प्रत्येक से 1-1 अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी।
 
भीषण भूकंप के कारण त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार को कुछ समय तक बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से इन दो पूर्व निर्धारित उड़ानों के यात्रियों की सुविधा के लिए इन सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
 
एयर इंडिया ने 3 नियमित सेवाओं में से शनिवार को एक उड़ान का ही संचालन किया और भूकंप आने के बहुत पहले इसने उड़ान भरी थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi