Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असहिष्णुता विवाद, अब अक्षय कुमार भी बोले, क्या कहा पढ़ें...

हमें फॉलो करें असहिष्णुता विवाद, अब अक्षय कुमार भी बोले, क्या कहा पढ़ें...
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के असहि‍ष्णुता संबंधी विवाद के बीच अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है। अक्षय ने परोक्ष रूप से उन लोगों को कठघरे में खड़ा किया है, जिन्हें देश में असहिष्णुता नजर आ रही है। 
आमिर के अहिष्णुता को लेकर बॉलीवुड के कई सितारे अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। अक्षय ने भी इस मामले को लेकर अपने विचार रखे हैं। अक्षय ने कहा है कि इस मामले पर मैं बस यही कहना चाहूंगा कि‍ मुझे भारतीय होने पर गर्व है। बाकी किसको क्या प्रॉब्लम है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। हम विदेश में कहीं भी शूटिंग करते हों, लेकिन भारत वापस आकर काफी मजा आता है।
 
अक्षय ने कहा कि मैं ऐसे कई एनआरआई लोगों से मिला हूं जो भारत वापस आना चाहते हैं और कई सारे वापस आ भी चुके हैं। कुछ तो ऐसे लोग भी हैं जो भारत को इतना मिस करते हैं कि‍ वो अपने बच्चों को हिंदी फिल्मों के अलावा और कुछ नहीं दिखाते। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi