Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमर सिंह बगावत के बाद भी जाएंगे सपा से राज्यसभा

हमें फॉलो करें अमर सिंह बगावत के बाद भी जाएंगे सपा से राज्यसभा
, मंगलवार, 17 मई 2016 (19:00 IST)
नई दिल्ली। पिछले लंबे समय से राजनीति से वनवास झेल रहे अमर सिंह की आखिरकार समाजवादी पार्टी में वापसी हो ही गई। सपा अमर सिंह को राज्यसभा भेजेगी। पार्टी में बगावती सुर के बाद भी सुप्रीमो मुलायम सिंह की कृपा के चलते अमर सिंह की ‘घर वापसी’ हुई है। राज्यसभा में अमर सिंह के साथ 6 और लोगों को पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने आज राज्यसभा के लिए पार्टी के सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसमें अमर सिंह के अलावा रेवती रमण सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, सुखराम यादव, अरविंद प्रताप सिंह व विश्मभर प्रसाद शामिल है।
 
बेनी प्रसाद वर्मा की भी हाल ही में ‘घर वापसी’ हुई है। सपा का दामन छोड़ वे कांग्रेस के पाले में चले गए थे। बकौल बेनी प्रसाद, कांग्रेस में मेरा दम घुटने लगा था। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड ने राज्यसभा एवं एमएलसी का नाम तय करने के लिए मुलायम सिंह यादव को अधिकृत कर दिया था। बैठक में अमर सिंह का नाम लेते ही आजम खान नाराज हो गए। बताया जाता है कि गुस्से में आजम बैठक छोड़ बाहर चले गए

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीलंका में बाढ़ से 11 लोगों की मौत