Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमरनाथ यात्रा के लिए 4400 तीर्थयात्री रवाना

हमें फॉलो करें अमरनाथ यात्रा के लिए 4400 तीर्थयात्री रवाना
, शनिवार, 1 जुलाई 2017 (22:41 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी से कड़ी सुरक्षा के बीच 4,400 से अधिक तीर्थयात्री 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के अमरनाथ गुफा मंदिर के आधार शिविर के लिए रवाना हुए। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाओं की वजह से कल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। इसके बाद जम्मू शिविर से यात्रा निलंबित कर दी गई थी।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'जय भोलेनाथ' और 'बम बम भोले'  के नारे लगाते हुए 3,298 पुरुष, 986 महिलाएं और 193 साधू एवं ट्रांसजेंडर 142 वाहनों के काफिले और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सुरक्षा में अमरनाथ के लिए रवाना हुए। जत्थे को मिलाकर इस साल 28 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 9,238 तीर्थयात्री और साधु जम्मू से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं। यह तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था था।  (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार से पैन को जोड़ने के लिए मिली एक और सुविधा