Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में मुख्‍यमंत्री भाजपा का होगा-अमित शाह

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में मुख्‍यमंत्री भाजपा का होगा-अमित शाह
, रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (16:49 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को कहा कि हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं और मुख्‍यमंत्री भाजपा का ही होगा।
शिवसेना पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन हमने नहीं शिवसेना ने तोड़ा था। यह इस बात से भी सिद्ध होता है कि शिवसेना जितनी सीटें हमें दे रही थी, उससे कहीं ज्यादा सीटें हमें महाराष्ट्र में मिली हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ाकर कोई भी गठबंधन नहीं किया जा सकता। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस दोनों ही राज्यों से बाहर हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और जनता ने भी हमारे ऊपर विश्वास किया। मैं दोनों ही राज्यों की जनता को ‍इस जीत के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं।   
 
शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम उन लोगों के लिए भी जवाब हैं जो कह रहे थे मोदी की लहर नहीं है। जनता ने नरेन्द्र मोदी को निर्विवाद रूप से अपना नेता माना। देश में मोदी लहर आज भी बरकरार है। हम दोनों ही राज्यों मे अच्छी और सक्षम सरकार देने में सक्षम हैं। 
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा में हमारी सीटें 4 से बढ़कर 48 तक पहुंच गई हैं, जबकि महाराष्ट्र में हम 46 की जगह 120 से ज्यादा सीटें हासिल करने में सफल रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi