Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दादरी हत्याकांड पर अमित शाह का बयान

हमें फॉलो करें दादरी हत्याकांड पर अमित शाह का बयान
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2015 (07:57 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के दादरी के बिसहड़ा गांव में गोमांस खाने की अफवाहों को लेकर एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या को मंगलवार को ‘गलत’ बताते हुए कहा कि गुनाहगारों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने साथ ही माना कि विवादित पार्टी विधायक संगीत सोम को गांव नहीं जाना चाहिए था।
शाह ने 28 सितंबर को हुई घटना को लेकर इंडिया टुडे समाचार चैनल के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘जो भी हुआ.. यह गलत है। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए।’ उन्होंने हालांकि कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार या भाजपा को मुद्दे में नहीं घसीटना चाहिए क्योंकि यह कानून व्यवस्था का विषय है जो राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हत्या कहां हुई? यह (विधि व्यवस्था बनाए रखना) समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है और भाजपा इसका कैसे जवाब दे सकती है?’ यह पूछे जाने पर कि घटनास्थल पर भाजपा नेता क्यों गए जिसे भड़काऊ कदम के तौर पर देखा गया, उन्होंने कहा, ‘दादरी पहले कौन गया? राहुल गांधी पहले गए। उनके बाद असदुद्दीन ओवैसी गए। फिर अरविंद केजरीवाल गए। भाजपा की ओर से महेश शर्मा (केंद्रीय मंत्री) गए क्योंकि वह वहां के सांसद हैं, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी थी।’
 
जब 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक संगीत सोम की तरफ इशारा किया गया तो शाह ने कहा कि उन्हें ‘वहां नहीं जाना चाहिए था।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi