Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनिज बैजल होंगे दिल्ली के उप राज्यपाल

हमें फॉलो करें अनिज बैजल होंगे दिल्ली के उप राज्यपाल
, बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (23:15 IST)
नई दिल्ली। पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया  है। राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बैजल की नियुक्ति को आज मंजूरी दे दी।      
बैजल 1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और वह शहरी विकास मंत्रालय में सचिव के पद से अक्टूबर 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में ढांचागत सुविधाओं में सुधार और उन्हें मजबूत बनाने
के लिए शुरू किए गए जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
   
बैजल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के समय केन्द्रीय गृह सचिव भी रहे थे। वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

बैजल की गिनती बेहतरीन अधिकारियों में : दिल्ली के नए उप राज्यपाल अनिल बैजल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1969 बैच के तेज तर्रार अधिकारी रहे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
 
बैजल गृह सचिव, इंडियन एयरलाइंस के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और नागर विमानन मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर रह चुके हैं। संघ शासित काडर के अधिकारी बैजल शहरी विकास मंत्रालय में 2006 में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 12 जून से 11 जून 2012 तक एमएमअीसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक भी रहे। उन्होंने प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
 
गौरतलब है कि नजीब जंग ने अपना कार्यकाल पूरा होने से काफी पहले 22 दिसंबर को ही उप राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। गृह मंत्रालय ने बैजल को उप राज्यपाल बनाए जाने की सिफारिश राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पास भेजी थी। इस पद के लिए दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त अजय राज शर्मा, भीम सेन बस्सी और भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी किरण बेदी का नाम भी चर्चा में था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला और अश्वेत होना रहा चुनौतीपूर्ण : सेरेना विलियम्‍सन