Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेटली बोले, भारत कभी असहिष्णु नहीं हो सकता...

हमें फॉलो करें जेटली बोले, भारत कभी असहिष्णु नहीं हो सकता...
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (18:47 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि भारत कभी भी असहिष्णु नहीं हो सकता और विपक्षियों को राजनीतिक लड़ाई राजनीति रूप से लड़नी चाहिए। 
उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि असहिष्णुता कहां है? गोमांस विवाद समेत हाल की कुछ घटनाओं को विसंगति बताते हुए जेटली ने कहा कि पुरस्कार लौटाने को उचित नहीं ठहराया जा सकता और राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। भारत पूरी तरह से उदार लोकतंत्र और शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के लिए प्रतिबद्ध है।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, सौहार्द का माहौल है। यह देश कभी भी असहिष्णु नहीं रहा और कभी असहिष्णु होगा भी नहीं। जेटली से कांग्रेस के नेताओं द्वारा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने के लिए विरोध मार्च निकालने और इस मुद्दे पर वामपंथी बुद्धिजीवियों द्वारा सेमिनार आयोजित करने के बारे में पूछा गया था। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi