Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्थव्यवस्था की तेजी के लिए जीएसटी जरूरी : अरुण जेटली

हमें फॉलो करें अर्थव्यवस्था की तेजी के लिए जीएसटी जरूरी : अरुण जेटली
नई दिल्ली , शनिवार, 14 मई 2016 (22:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए आर्थिक सुधारों को जारी रखना और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को जल्द से जल्द लागू करना जरूरी है। 
       
जेटली ने उम्मीद जताई कि संसद के मानसून सत्र जीएसटी विधेयक पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के अन्य देशों की तुलना में तेजी से आगे बढ़ रही हैं लेकिन इसकी क्षमता अभी और तेजी से बढ़ने की है। इसके लिए उन्होंने आर्थिक सुधारों को जारी रखने और जीएसटी को जल्दी लागू करने तथा बैंकों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत बताई। 
             
उन्होंने कहा कि अगर इस वर्ष बारिश अच्छी रही और आर्थिक सुधार इसी तरह जारी रहे तथा विश्व अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ तो देश की आर्थिक विकास दर अपेक्षित दर से कहीं ज्यादा हो सकती है। 
             
कालेधन पर रोक लगाने के संबंध में वित्तमंत्री ने कहा कि काला धन वापस लाने के जितने प्रयास मोदी सरकार ने किए हैं, उतने आज तक किसी ने नहीं किए। अब तक करीब इकहत्तर हजार करोड़ रुपए की कर चोरी रोकी गई है। 
 
विदेशों में जिनके पास कालाधन है, उन्हें सरकार ने स्वघोषणा करने का आखिरी अवसर दिया है। इस उन्हें साठ प्रतिशत कर देने का कहा गया और इसके तहत साढ़े चार हजार करोड़ रुपया देश में आया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरिक्षीय धूल कणों से प्राचीन पृथ्वी के वातावरण का पता चला