Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सरकार का एक साल ऐतिहासिक: अरुण जेटली

हमें फॉलो करें मोदी सरकार का एक साल ऐतिहासिक: अरुण जेटली
, शनिवार, 23 मई 2015 (12:59 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- मोदी सरकार का एक साल ऐतिहासिक साल रहा। एक वर्ष पहले देश में निराशा का एक माहौल था जिसे दूर करने में यह सरकार पूरी तरह से कामयाब रही है। प्रधानमंत्री की ख्याति न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी बढ़ी है। बिजली, सड़क, रेलवे क्षेत्र से जुड़े फैसले तेजी से और पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं। इनका असर बहुत जल्द दिखाई देगा।




* प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार के कामकाज से लोगों को अवगत कराने के लिए भाजपा 200 बड़ी रैलियां और 5,000 जनसभाएं करेगी।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आई नरेंद्र मोदी की राजग सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने को अपने कार्यकाल के पहले वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई है। एक वर्ष के सरकार के काम काज का लेखा जोखा मीडिया के सामने रखने आए वित्त व सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक भ्रष्टाचार रहित व्यवस्था, महंगाई से राहत और निवेश के लायक माहौल बनाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। उन्होंने वादा किया कि आगे भी सरकार पारदर्शिता को बढ़ाने व भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कदम उठाते रहेगी।

जेटली ने कहा कि जो लोग फैसला नहीं करते थे वे इस बात की आलोचना कर रहे हैं कि हम तेजी से फैसला कर रहे हैं। अब जनता धीमी गति से फैसला लेने के माहौल को सहन करने को तैयार नहीं है। इसी तरह से महंगाई के आंकड़े स्वयं बता रहे हैं कि जनता को इससे काफी राहत मिली है। भले ही इसके लिए कच्चे तेल की कम हुई कीमतें जिम्मेदार हैं लेकिन सरकार ने अपने स्तर पर आपूर्ति पक्ष को काफी सुधारा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi