Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनिया बताएं, राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्यों रोकी चर्चा- जेटली

हमें फॉलो करें सोनिया बताएं, राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्यों रोकी चर्चा- जेटली
नई दिल्ली , गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (17:38 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी ‘तुच्छ राजनीति ’और निहित स्वार्थों के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी संसद में चर्चा नहीं होने दे रही है और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस पर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 
वित्‍तमंत्री अरुण जेटली ने गत सोमवार को पंजाब के गुरदास पुर में हुए आतंकवादी हमले पर राज्यसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान के दौरान कांग्रेस सदस्यों के हंगामे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सिंह ने अपना बयान हंगामे के बीच ही पढ़ा है जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 
 
जेटली ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि गुरुदासपुर हमला सीमा पार से ही हुआ था और पूरा देश इस स्थिति से व्यथित था। यह अपेक्षा थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे पर सभी दल एक स्वर में बोलेंगे लेकिन कांग्रेस ने इसके बजाय अपनी तुच्छ राजनीति को प्राथमिकता दी और चर्चा नहीं होने दी।
 
उन्होंने कहा कि 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के दोषी की सजा पर भी कांग्रेस के नेताओं के विवादास्पद बयान आ रहे हैं जो राजनीति से प्रेरित हैं। इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे तथा सैकड़ों घायल हुए थे। कांग्रेस नेताओं के इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 
 
जेटली ने मांग की कि प्रमुख राजनीतिक दल का अध्यक्ष होने के नाते श्रीमती गांधी को इन दोनों मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए। वे बताएं कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा क्यों रोक रही है। 
 
संसद में लगातार चल रहे व्यवधान से जुड़े एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस से अपील करते हैं कि वे अपने नकारात्मक रुख पर एक बार फिर विचार करें। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi