Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा के खिलाफ केजरीवाल करेंगे चुनाव आयोग का रुख

हमें फॉलो करें भाजपा के खिलाफ केजरीवाल करेंगे चुनाव आयोग का रुख
नई दिल्ली , शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (23:35 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में मतदाता सूची में हेरफेर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाएंगे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘एक फर्जी वोट’ के लिए 1,500 रुपए और ‘आप का वोट’ हटवाने (डिलीट) के लिए 200 रुपए देने का वादा किया है।
 
केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा के शीर्ष नेता ने दिल्ली के सभी विधायकों को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 5,000 फर्जी वोट बनाने और आप के वोट को हटवाने (डिलीट) के लिए कहा है। नए फर्जी वोट के लिए घूस की रकम 1,500 रुपए है और वोट डिलीट करवाने के लिए 200 रुपए है। भाजपा के लिए पिछले सप्ताह काम करने वाले किसी ने यह जानकारी दी है। 
 
उन्होंने ट्विटर पर कहा है कि हम सोमवार को दिन में 11 बजे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलेंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएंगे। 14 फरवरी को केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi