Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल ने इंसानियत, भाईचारे का गीत गाया

हमें फॉलो करें केजरीवाल ने इंसानियत, भाईचारे का गीत गाया
नई दिल्ली , शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (16:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण का समापन इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती फिल्म ‘पैगाम’ का गीत गाकर की।
साल 2013 में पहले शपथ ग्रहण के दौरान भी केजरीवाल ने यही गाना गाया था। फिल्म पैगाम का यह गीत कवि प्रदीप ने लिखा था और इसे मन्ना डे ने स्वरबद्ध किया था।
 
रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में इस गीत की शुरु आत करते हुए केजरीवाल ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह अच्छा गाना नहीं गाते।
 
पैगाम फिल्म का यह गीत है, 'इंसान से इंसान का हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा, यही पैगाम हमारा' रामलीला मैदान वही स्थान है जहां तीन वर्ष पूर्व भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया गया था। 2013 में भी केजरीवाल ने यहीं शपथ ली थी।
 
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 सदस्यीय विधानसभा में 67 सीटों के साथ रिकार्ड तोड़ बहुमत मिला है। बाकी तीन सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi