Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केजरीवाल बीमार, सभी कार्यक्रम रद्द

हमें फॉलो करें केजरीवाल बीमार, सभी कार्यक्रम रद्द
नई दिल्ली , गुरुवार, 26 नवंबर 2015 (17:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तबीयत खराब होने के कारण गुरुवार को अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।
 
केजरीवाल के कार्यालय के करीबी अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल को बुखार है और डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।
 
मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र से गैरहाजिर हैं। वे सदन में अब तक अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं।
 
उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोहों में भी शिरकत नहीं की। वे विद्वानों के एक मंच ‘इंडिया डॉयलॉग’ के लांच में भी शामिल नहीं हुए, जहां उन्हें तकरीर करनी थी।
 
केजरीवाल पिछली सर्दियों में खांसी और उच्च शर्करा से पीड़ित थे और इस वर्ष के शुरू में बेंगलुरु में उनकी प्राकृतिक चिकित्सा की गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi